Sunday, December 16, 2012

भारत अकादमी की वार्षिक कला प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर को राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा की उपस्थिति ने गौरवपूर्ण बनाया

अंबाला । बामा अकादमी के प्रवर्तक और निदेशक द्धय राम कुमार शर्मा तथा भारती शर्मा की उपस्थिति ने अंबाला में भारत अकादमी ऑफ फ़ाईन ऑर्ट की पहली वार्षिक प्रदर्शनी के उदघाटन अवसर को गौरवपूर्ण बनाया | यह अवसर भारत अकादमी की प्रवर्तक और निदेशक शिवानी राजपाल के लिए इसलिए भी गौरवपूर्ण रहा क्योंकि शिवानी ने बामा अकादमी में राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा से ही कला के संस्कार और कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया है | उल्लेखनीय है कि वर्ष 1995 में बामा अकादमी में प्रवेश के साथ शिवानी का ब्रश और रंगों के साथ जो जुनूनी सफ़र शुरू हुआ था, वही आज भारत अकादमी के रूप में प्रस्फुटित हुआ है | राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा से शिवानी ने सिर्फ कला का प्रशिक्षण ही प्राप्त नहीं किया, बल्कि कला को लोगों के बीच प्रमोट करने, कला को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने तथा कला के प्रति लोगों में उत्सुकता और अभिरुचि पैदा करने का हुनर भी सीखा है | यही चीज भारत अकादमी की स्थापना और वार्षिक प्रदर्शनी के आयोजन का प्रमुख कारण बनी है | राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा के प्रशिक्षण और उनकी प्रेरणा से शिवानी बहुमुखी प्रतिभा की चित्रकार तो बनी हीं, भारत अकादमी की स्थापना के लिए भी प्रेरित हुईं | शिवानी राजपाल के इस उपक्रम में राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा की उपस्थिति का इसी कारण से विशेष महत्त्व और प्रासंगिकता है | प्रदर्शनी जाने से पहले राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा ने भारत अकादमी के परिसर का अवलोकन किया | यहाँ प्रस्तुत पहली तस्वीर में राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा अकादमी परिसर में शिवानी राजपाल के साथ है; तथा दूसरी तस्वीर में शिवानी उन दोनों का प्रदर्शनी स्थल में प्रवेश करते समय हुए स्वागत के मौके पर अपने सहयोगियों के साथ हैं :

No comments:

Post a Comment