आईफैक्स में
आयोजित राज जैन की पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी के आज आख़िरी दिन राम कुमार
शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । इसके लिए राम कुमार शर्मा आज दोपहर ही
चंडीगढ़ से दिल्ली पहुँचे और राज जैन की पेंटिंग्स के बीच उपस्थित हुए । राज
जैन करीब पैंतालिस वर्ष पहले राम कुमार शर्मा के अध्यापक रह चुके हैं ।
चंडीगढ़ के कॉलिज ऑफ ऑर्ट में पढ़ाई के अंतिम दो वर्षों में - 1968 से 1970
तक - राम कुमार शर्मा को राज जैन का निर्देशन और प्रशिक्षण मिला । इस तथ्य
को ध्यान में रखें, तो राम कुमार शर्मा का चंडीगढ़ से राज जैन की पेंटिंग्स
की एकल प्रदर्शनी देखने आने का खास महत्व है । इस मामले में खास बात यह है
कि आईफैक्स द्धारा प्रायोजित राज जैन की इस प्रदर्शनी के बारे में राम
कुमार शर्मा को पहले से कोई जानकारी नहीं थी, और संयोग से सिर्फ चार दिन
पहले ही उन्हें इस प्रदर्शनी की जानकारी मिली थी । आनन-फानन में उन्होंने
चंडीगढ़ से दिल्ली आने का कार्यक्रम बनाया और चार दशक पहले अपने अध्यापक रहे
राज जैन की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी देखने आईफैक्स पहुँचे । यहाँ दिए गए
चित्रों में राज जैन के साथ उनकी पेंटिंग्स के बीच राम कुमार शर्मा द्धारा
बिताये गए कुछ क्षणों को 'पकड़ने' की कोशिश की गई है :
Showing posts with label aifacs. Show all posts
Showing posts with label aifacs. Show all posts
Thursday, September 12, 2013
Thursday, June 10, 2010
राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा आईफैक्स में
राम कुमार शर्मा और भारती शर्मा नई दिल्ली की आईफैक्स कला दीर्घा में जगन सिंह सैनी के चित्रों की एकल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए | जगन सिंह सैनी कानपुर के राजकीय आर्डीनेंस फैक्ट्री इंटर कॉलेज में उस दौरान ऑर्ट टीचर थे, जबकि भारती वहां पढ़ती थीं | भारती ने चित्रकला का प्रारंभिक ज्ञान और प्रशिक्षण जगन सिंह सैनी की देखरेख में ही प्राप्त किया था |




Subscribe to:
Posts (Atom)