Showing posts with label INDIA HABITAT CENTRE. Show all posts
Showing posts with label INDIA HABITAT CENTRE. Show all posts

Tuesday, October 1, 2013

राम कुमार शर्मा कोलकाता के 'पेंटर्स ओर्केस्ट्रा' ग्रुप के सक्रिय सदस्य स्वप्न कुमार साहा के साथ

राम कुमार शर्मा ने अभी हाल ही में नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर की कला गतिविधियों में जो साझीदारी की थी, उसके तहत वह वहाँ की प्रमुख ऑर्ट गैलरी - विजुअल ऑर्ट गैलरी - में आयोजित एक समूह प्रदर्शनी देखने पहुँचे थे । इस समूह प्रदर्शनी में देश के विभिन्न प्रदेशों के विशिष्ट व प्रतिभाशाली कलाकारों का काम प्रदर्शित था ।
इस समूह प्रदर्शनी में राम कुमार शर्मा को स्वप्न कुमार साहा की पेंटिंग्स ने खास तौर से आकर्षित और प्रभावित किया । इसके चलते स्वप्न कुमार साहा के साथ उनकी लंबी और दिलचस्प बातचीत हुई । इस बातचीत में एक तरफ राम कुमार शर्मा ने स्वप्न कुमार साहा के बारे में तथा उनकी सक्रियता और उपलब्धियों के बारे में जाना, तो दूसरी तरफ स्वप्न कुमार साहा ने राम कुमार शर्मा के बारे में और उनकी सक्रियता व उपलब्धियों के संबंध में जानकारी ली । बामा अकादमी के बारे में सुन/जान कर स्वप्न कुमार साहा की जिज्ञासा इतनी बढ़ी कि फिर उन्होंने बामा अकादमी के बारे में राम कुमार शर्मा से कई सवाल पूछे और बामा अकादमी की गतिविधियों को खुले मन से बार-बार सराहा ।
राम कुमार शर्मा यहाँ दिए गए चित्रों में स्वप्न कुमार साहा के साथ उनकी पेंटिंग्स देखते हुए और उनसे बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं । स्वप्न कुमार साहा कोलकाता के 'पेंटर्स ओर्केस्ट्रा' ग्रुप के सक्रिय सदस्य हैं |



Tuesday, September 17, 2013

राम कुमार शर्मा इंडिया हैबिटेट सेंटर में

राम कुमार शर्मा हाल ही में नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में गए थे । इंडिया हैबिटेट सेंटर देश का अत्याधुनिक ऑर्ट सेंटर है, जहाँ नियमित रूप से विभिन्न कला गतिविधियाँ संचालित होती हैं । सेंटर की बिल्डिंग और वहाँ का वातावरण तो अद्भुत है ही; साथ ही वहाँ आयोजित होने वाले संगीत, नाटक, नृत्य, कविता पाठ, फिल्म के प्रदर्शन आदि समकालीन कला से परिचित कराने का महत्वपूर्ण काम करते हैं । वहाँ आयोजित होने वाली कला प्रदर्शनियाँ विदेशी कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत चित्रकारों और मूर्तिशिल्पकारों के काम और कलाकारों से रूबरू होने का मौका उपलब्ध कराती हैं । इंडिया हैबिटेट सेंटर की अपनी तरह की विशिष्ट बिल्डिंग के बीच राम कुमार शर्मा द्धारा गुजारे गए कुछेक 'मौकों' को यहाँ प्रस्तुत इन तस्वीरों में देखा जा सकता है :