Showing posts with label panchkula. Show all posts
Showing posts with label panchkula. Show all posts

Monday, February 2, 2015

रंगमंच और चित्रकला के अंतर्संबंधों की एक झलक के बीच

नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय नाट्य उत्सव के रूप में आयोजित हो रहे 17वें भारत रंग महोत्सव के मौके पर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्राँगण की साज-सज्जा को देखते हुए बामा अकादमी के निदेशक द्धय रामकुमार शर्मा तथा भारती शर्मा ने रंगमंच और चित्रकला के गहरे अंतर्संबंधों को नजदीक से महसूस और रेखांकित किया । उल्लेखनीय है कि रंगमंच और चित्रकला के गहरे अंतर्संबंधों का एक बहुत लम्बा इतिहास है । दो-ढाई हजार वर्ष पहले भरत ने रंगमंच और दूसरी प्रदर्शनकारी कलाओं के आपसी रिश्ते पर अपने नाट्यशास्त्र में बार-बार चर्चा की है । जहाँ एक ओर उन्होंने गायन, वादन, संगीत और नृत्य को रंगमंच में प्रमुखता प्रदान की है, वहीं ललित कलाओं जैसे कि चित्रकला, मूर्तिकला और स्थापत्य को भी बराबर का दर्जा दिया है । यह शायद आज तक भी निश्चित नहीं है कि मनुष्य ने अपने आदिम विकास की अवस्था में पहले ध्वनि और संकेतों की भाषा सीखी अथवा गुफाओं, चट्टानों, पत्थरों व धरती पर चित्र-भाषा की शुरुआत की । यह तो स्पष्ट है कि यह दोनों ही माध्यम उसकी आदिम अभिव्यक्ति के बहुत ही जीवंत विकल्प थे और दोनों एक दूसरे के साथ-साथ नहीं तो एक दूसरे के बाद अवश्य ही अस्तित्व में आ चुके थे । इस तथ्य के साथ रंगमंच और चित्रकला के अंतर्संबंधों को पहचानने की कोशिश करें तो उसके बहुत से रूप एक साथ दिखाई पड़ते हैं । संस्कृत नाटकों के आलेखों का चित्रकला के साथ तो बहुत गहरा रिश्ता रहा ही है, नल-दमयंती आख्यान में भी दमयंती के वियोग के दिनों में नल द्धारा उसका चित्र बना कर ही उसे याद करने का प्रसंग है । ऐसे ही बहुत से उल्लेख आधुनिक नाटकों में भी मिल जाते हैं । यह उदाहरण इस बात की पुष्टि करते हैं कि चाक्षुक माध्यम होने के कारण दोनों कलाओं के अंतर्संबंध बाकी कलाओं की तुलना में बहुत ठोस और व्यावहारिक रहे हैं । नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्राँगण में घूमते हुए राम कुमार शर्मा व भारती शर्मा ने दोनों कलाओं के अंतर्संबंधों की एक झलक को नजदीक से देखते हुए खुद को रोमांचित पाया, जिसे यहाँ इन तस्वीरों में भी पहचाना जा सकता है :











Sunday, August 31, 2014

अकादमी की आगे की गतिविधियाँ अब नए परिसर में

एक सितंबर से बामा अकादमी की गतिविधियाँ नए परिसर में होंगी । इस बाबत सारी तैयारी कर ली गई हैं । अकादमी के नए परिसर को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है । अकादमी के प्रवर्तक-निदेशक द्धय रामकुमार शर्मा और भारती शर्मा के दिशा-निर्देशन में गतिविधियाँ शुरू किए जाने से पहले की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है । छोटी से छोटी जरूरतों और सुविधाओं का ध्यान रखते हुए हर वह काम कर लिया गया है जो उनके ध्यान में आया और या जिसका उन्हें ध्यान करवाया गया ।
अकादमी के नए परिसर को लेकर अकादमी के छात्रों तथा अकादमी से जुड़े कलाकारों में भी गहरी उत्सुकता और जिज्ञासा देखी गई है । इसी उत्सुकता और जिज्ञासा के चलते कल 30 और आज 31 अगस्त को कई छात्रों व कलाकारों ने अकादमी के नए परिसर का जायेजा लिया । इन दो दिनों में जो लोग भी यहाँ आए वह तैयारियों को देख कर खासे प्रभावित भी हुए और खुश भी । उन्होंने भी माना और कहा भी कि अकादमी का नया परिसर कामकाज के लिहाज से उनके लिए ज्यादा फ्रेंडली लग रहा है ।
अकादमी में कामकाज विधिवत रूप से शुरू होने से एकदम पहले की तैयारियों तथा स्थितियों का जायेजा यहाँ प्रस्तुत तस्वीरों में भी लिया जा सकता है :









Thursday, August 21, 2014

अकादमी का नया परिसर लगभग तैयार

परंपरागत तरीके से बामा अकादमी के नए परिसर में औपचारिक रूप से प्रवेश करने का आयोजन संपन्न कर लिया गया है, और अब जल्दी ही अकादमी के नये परिसर में गतिविधियाँ शुरू हो जायेंगी । अकादमी के प्रवर्तक-निदेशक द्धय रामकुमार शर्मा और भारती शर्मा ने विधिवत तरीके से प्रवेश के शुभ अवसर पर रीति-रिवाज के अनुसार होने वाली पूजापाठ को संपन्न किया और अकादमी के छात्रों व कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की और ईश्वर तथा अपने गुरु जी को पूर्ण श्रृद्धा के साथ याद करते हुए उनका आशीर्वाद लिया ।
अकादमी का नया परिसर पिछले परिसर की तुलना में बड़ा है - जिसका फायदा उठाते हुए छात्रों व कलाकारों के काम को यहाँ ऐसे एंगल पर स्थापित किया गया है, जिससे कि वह आगंतुकों को सहजता और स्पष्टता के साथ नजर आ सकें; तथा आगंतुकों को अकादमी के छात्रों व कलाकारों द्धारा किए गए काम से नजदीक से परिचित हो सकने का मौका मिल सके । अकादमी के नए परिसर को इस तरह डिजाइन और व्यवस्थित किया गया है जिससे कि छात्रों तथा यहाँ काम करने वाले कलाकारों को काम करने के लिए पर्याप्त स्पेस मिले । नए परिसर की बनावट भी ऐसी है कि प्राकृतिक रोशनी का भी पूरा-पूरा लाभ लिया जा सकता है ।
अकादमी के नए परिसर में बुनियादी काम लगभग पूरे हो चुके हैं और अब बस फाइनल टचेज देना ही बाकी रह गया है । जल्दी ही उसे भी पूरा कर लिए जाने का विश्वास है और उम्मीद है कि नया महीना अकादमी के नए परिसर में ही शुरू होगा । नया परिसर जितना अभी तैयार हुआ है, उसकी एक झलक यहाँ प्रस्तुत तस्वीरों में देखी जा सकती है :






Thursday, July 31, 2014

अकादमी नए परिसर में जाने की तैयारी में

बामा अकादमी जल्दी ही एक नए परिसर में शिफ्ट हो जाएगी । अकादमी का मौजूदा परिसर छात्रों, कलाकारों और आगंतुकों की बढ़ती संख्या तथा उसी हिसाब से बढ़ती जरूरतों को पूरा कर पाने के संदर्भ में छोटा पड़ रहा था और पिछले काफी समय से जगह की तंगी महसूस की जा रही थी ।  
अकादमी प्रबंधन के अनुसार, जगह की बढ़ती तंगी को देखते/पहचानते हुए अकादमी के लिए एक नए परिसर की तलाश की जा रही थी - जो अब पूरी हो गई है । छात्रों, कलाकारों और आगंतुकों की जरूरतों को देखते/समझते हुए नए परिसर में कई एक नई व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, जिन्हें उपलब्ध करवा पाना चाहते हुए भी अभी तक संभव नहीं हो पा रहा था । अकादमी के नए परिसर की साज-सज्जा को अकादमी के प्रवर्तक-निदेशक राम कुमार शर्मा की देख-रेख में ही पूरा किया जा रहा है ।  
राम कुमार शर्मा का सारा ध्यान इस बात पर है कि अकादमी का नया परिसर छात्रों, कलाकारों तथा आगंतुकों के लिए ज्यादा से ज्यादा फ्रेंडली हो; और अकादमी के छात्रों व कलाकारों को काम करने के लिए उत्साहित करने वाला माहौल और स्पेस मिले । इसके लिए ही अकादमी के नए परिसर की डिजाइनिंग पर खास ध्यान दिया जा रहा है ।
अकादमी का नया परिसर मौजूदा परिसर से ज्यादा दूर भी नहीं है, जिस कारण अकादमी के छात्रों व कलाकारों के लिए वहाँ पहुँचने में कोई समस्या भी नहीं होगी । अकादमी के नए परिसर के नजदीक चूँकि पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है इसलिए यहाँ आने/पहुँचने में बल्कि ज्यादा सुविधा ही होगी ।  
अकादमी प्रबंधन के अनुसार, नए परिसर में छात्रों व कलाकारों की जरूरतों के अनुरूप हर तरह की सुविधा उपलब्ध होगी - जिससे की छात्रों व कलाकारों को अपनी सृजनात्मकता को व्यापकता और नया आयाम देने का अवसर मिलेगा; तथा वह कला जगत में अपनी उपस्थिति को और ज्यादा प्रभावी बना सकेंगे ।
अकादमी के नए परिसर के 'बनने' की तैयारियों का एक जायेजा यहाँ प्रस्तुत इन तस्वीरों में भी लिया जा सकता है :







  

Saturday, May 24, 2014

आशीष भटनागर के वाटर कलर

आशीष भटनागर ने हाल ही में वाटर कलर में कुछ अभिनव प्रयोग किए हैं । रंगों को जिस लयात्मकता और कल्पनाशीलता और दक्षता के साथ उन्होंने इस्तेमाल किया है, उसके चलते वाटर कलर में किया गया उनका यह काम सहज ही आकर्षित करता है । उनके इस काम में अभिव्यक्त हुआ रंग-संयोजन वास्तव में सम्मोहित करता है । आप भी देखिये :  




Sunday, September 22, 2013

बामा अकादमी में स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर चित्र रचना

बामा अकादमी ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर होने वाले समारोहों में अपनी भी संलग्नता और भागीदारी दिखाई, और इसके तहत अकादमी में स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर आधारित एक चित्रशाला का आयोजन किया गया । बच्चों, किशोरों और बड़े चित्रकारों ने इस चित्रशाला में भाग लिया और इस आयोजन के पहले चरण में स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर आधारित चित्र बनाये । दिनभर चले इस आयोजन के दूसरे चरण में चित्रशाला में बने/बनाये गये चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा चित्रशाला में भागीदारी निभाने वाले चित्रकारों को सम्मानित किया गया । यहाँ प्रस्तुत चित्रों में आयोजन के कुछेक दृश्यों को देखा जा सकता है :





Saturday, September 21, 2013

पिछली एक वार्षिक प्रदर्शनी के कुछेक दृश्य

बामा अकादमी ने एक बार फिर अपनी वार्षिक प्रदर्शनी की तैयारी शुरू कर दी है । इस वर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक प्रदर्शनी बामा अकादमी की पंद्रहवीं वार्षिक प्रदर्शनी होगी । यहाँ पिछली एक वार्षिक प्रदर्शनी में आमंत्रित मुख्य अतिथि द्धारा उद्घाटन के बाद प्रदर्शित चित्रों को देखे जाने तथा संबंधित चित्रकारों के साथ बातचीत करने के मौकों को देखा जा सकता है :





Tuesday, September 17, 2013

राम कुमार शर्मा इंडिया हैबिटेट सेंटर में

राम कुमार शर्मा हाल ही में नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में गए थे । इंडिया हैबिटेट सेंटर देश का अत्याधुनिक ऑर्ट सेंटर है, जहाँ नियमित रूप से विभिन्न कला गतिविधियाँ संचालित होती हैं । सेंटर की बिल्डिंग और वहाँ का वातावरण तो अद्भुत है ही; साथ ही वहाँ आयोजित होने वाले संगीत, नाटक, नृत्य, कविता पाठ, फिल्म के प्रदर्शन आदि समकालीन कला से परिचित कराने का महत्वपूर्ण काम करते हैं । वहाँ आयोजित होने वाली कला प्रदर्शनियाँ विदेशी कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत चित्रकारों और मूर्तिशिल्पकारों के काम और कलाकारों से रूबरू होने का मौका उपलब्ध कराती हैं । इंडिया हैबिटेट सेंटर की अपनी तरह की विशिष्ट बिल्डिंग के बीच राम कुमार शर्मा द्धारा गुजारे गए कुछेक 'मौकों' को यहाँ प्रस्तुत इन तस्वीरों में देखा जा सकता है :