Sunday, September 22, 2013

बामा अकादमी में स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर चित्र रचना

बामा अकादमी ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के मौके पर होने वाले समारोहों में अपनी भी संलग्नता और भागीदारी दिखाई, और इसके तहत अकादमी में स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर आधारित एक चित्रशाला का आयोजन किया गया । बच्चों, किशोरों और बड़े चित्रकारों ने इस चित्रशाला में भाग लिया और इस आयोजन के पहले चरण में स्वामी विवेकानंद के संदेशों पर आधारित चित्र बनाये । दिनभर चले इस आयोजन के दूसरे चरण में चित्रशाला में बने/बनाये गये चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा चित्रशाला में भागीदारी निभाने वाले चित्रकारों को सम्मानित किया गया । यहाँ प्रस्तुत चित्रों में आयोजन के कुछेक दृश्यों को देखा जा सकता है :





Saturday, September 21, 2013

पिछली एक वार्षिक प्रदर्शनी के कुछेक दृश्य

बामा अकादमी ने एक बार फिर अपनी वार्षिक प्रदर्शनी की तैयारी शुरू कर दी है । इस वर्ष आयोजित होने वाली वार्षिक प्रदर्शनी बामा अकादमी की पंद्रहवीं वार्षिक प्रदर्शनी होगी । यहाँ पिछली एक वार्षिक प्रदर्शनी में आमंत्रित मुख्य अतिथि द्धारा उद्घाटन के बाद प्रदर्शित चित्रों को देखे जाने तथा संबंधित चित्रकारों के साथ बातचीत करने के मौकों को देखा जा सकता है :





Tuesday, September 17, 2013

राम कुमार शर्मा इंडिया हैबिटेट सेंटर में

राम कुमार शर्मा हाल ही में नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में गए थे । इंडिया हैबिटेट सेंटर देश का अत्याधुनिक ऑर्ट सेंटर है, जहाँ नियमित रूप से विभिन्न कला गतिविधियाँ संचालित होती हैं । सेंटर की बिल्डिंग और वहाँ का वातावरण तो अद्भुत है ही; साथ ही वहाँ आयोजित होने वाले संगीत, नाटक, नृत्य, कविता पाठ, फिल्म के प्रदर्शन आदि समकालीन कला से परिचित कराने का महत्वपूर्ण काम करते हैं । वहाँ आयोजित होने वाली कला प्रदर्शनियाँ विदेशी कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत चित्रकारों और मूर्तिशिल्पकारों के काम और कलाकारों से रूबरू होने का मौका उपलब्ध कराती हैं । इंडिया हैबिटेट सेंटर की अपनी तरह की विशिष्ट बिल्डिंग के बीच राम कुमार शर्मा द्धारा गुजारे गए कुछेक 'मौकों' को यहाँ प्रस्तुत इन तस्वीरों में देखा जा सकता है :




Thursday, September 12, 2013

राज जैन की एकल प्रदर्शनी में राम कुमार शर्मा

आईफैक्स में आयोजित राज जैन की पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी के आज आख़िरी दिन राम कुमार शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज की । इसके लिए राम कुमार शर्मा आज दोपहर ही चंडीगढ़ से दिल्ली पहुँचे और राज जैन की पेंटिंग्स के बीच उपस्थित हुए । राज जैन करीब पैंतालिस वर्ष पहले राम कुमार शर्मा के अध्यापक रह चुके हैं । चंडीगढ़ के कॉलिज ऑफ ऑर्ट में पढ़ाई के अंतिम दो वर्षों में - 1968 से 1970 तक - राम कुमार शर्मा को राज जैन का निर्देशन और प्रशिक्षण मिला । इस तथ्य को ध्यान में रखें, तो राम कुमार शर्मा का चंडीगढ़ से राज जैन की पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी देखने आने का खास महत्व है । इस मामले में खास बात यह है कि आईफैक्स द्धारा प्रायोजित राज जैन की इस प्रदर्शनी के बारे में राम कुमार शर्मा को पहले से कोई जानकारी नहीं थी, और संयोग से सिर्फ चार दिन पहले ही उन्हें इस प्रदर्शनी की जानकारी मिली थी । आनन-फानन में उन्होंने चंडीगढ़ से दिल्ली आने का कार्यक्रम बनाया और चार दशक पहले अपने अध्यापक रहे राज जैन की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी देखने आईफैक्स पहुँचे । यहाँ दिए गए चित्रों में राज जैन के साथ उनकी पेंटिंग्स के बीच राम कुमार शर्मा द्धारा बिताये गए कुछ क्षणों को 'पकड़ने' की कोशिश की गई है :